केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद गोड्डा की धरती पर उमा भारती का दूसरी बार आना हुआ था। इसके पहले उमा भारती का गोड्डा की धरती पर कदम रखना महज एक संयोग ही था।
विगत आठ मई 2016 को साहिगंज से धनबाद जाने के क्रम में केन्द्रीय मंत्री उमा भारती की तबियत अचानक बिगड़ गयी थी।
इस कारण ही उनकी अचानक इमरजेंसी लैंडिग भी करानी पड़ गयी थी। जिसके बाद विभाग के अधिकारियों के हक्के बक्के हो गए थे।
बताया जाता है कि वह झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ ही साहिबगंज से कार्यक्रम कर धनबाद लौट रही थी।
जहां से वे दिल्ली के लिए कूच करती। लेकिन अचानक उनका रक्तचाप बढ़ गया और सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
जिसके बाद गोड्डा कॉलेज स्थित हैलीपैड में बिना कोई सुरक्षा के ही इमरजेंसी लैंडिग करायी गयी थी।
एक समाजिक कार्यकर्ता ने उन्हें बैठने के लिए कुर्सी दी और उसके ही वाहन से वह देवघर के लिए कूच कर गयी।
जहां पर उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें धनबाद के लिए रवाना कर दिया गया।