गोड्डा/केंद्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती शुक्रवार को गोड्डा में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आयी। लेकिन वह इस दौरान घुटने के दर्द से परेशान रही। यही कारण रहा कि वह कार्यक्रम के निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से पहुंची।
इस बात की जानकारी मंत्री ने स्वयं संबोधन के दौरान दी। कहा कि काफी पहले घुटना में फ्रैक्चर आ गया था। इसके बाद से ही वे घुटने के दर्द से परेशान रहती है।
इसके साथ ही ब्लड प्रेशर से भी थोड़ी गर्मी महसूस हो रही थी। इसके लिए शरीर को थोड़ा देर आराम देना ही आवश्यक समझा गया। इसके कारण ही देरी से पहुंची।
एक बजे के लगभग केंद्रीय मंत्री उमा भारती का काफिला सीधे किसान भवन पहुंचा। जहां पर पहले से ही सांसद बा निशिकांत दुबे, एवं गोड्डा विधायक ,महगामा विधायक सहित दर्जनों भाजपा नेता मौजूद थे।
वहां पर सभी नेताओं ने बारी बारी से स्वागत भी किया ।सर्किट हाउस में मंत्री ने लगभग डेढ़ घंटे तक आराम किया। इस दौरान घुटने के दर्द से निजात पाने के लिए स्टुल भी मंगाया गया। जिसका उपयोग कार्यक्रम के मंच पर भी किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर तैनात थी पुलिस
केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर गुरुवार से ही पुलिस विभाग सक्रिय था। इसके लिए स्काउट गार्ड, चालक के अलावे आगमन मार्ग में जगह जगह पर प्वाइंट बनाया गया था।
जहां से पुलिस विभाग निगरानी रख रही थी। सभी जगह पर एक एप पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। जहां से लगातार कंट्रोल रूम को पल पल की जानकारी दे रहे थे। इसके अलावे सर्किट हाउस के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।
हाउस के अंदर आने वाले सभी व्यक्तियों का मेटल डिटेक्टर से सघन तालाशी ली जा रही थी। इधर सर्किट हाउस से नगर भवन पहुंचने वाले मार्ग को वन वे कर दिया गया था।
सरकंडा की ओर से कोई भी वाहन को इस मार्ग में प्रवेश नही दिया जा रहा था। इसके अलावे कार्यक्रम स्थल के बाहर एसडीपीओ रविकांत भूषण सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। लगातार भीड़ को नियंत्रित कर शांति व्यवस्था कायम करने का प्रयास कर रहे थे।
आदिवासी परंपरा के तहत हुआ मंत्री उमा भारती का स्वागत
केंद्रीय मंत्री उमा भारती का स्वागत आदिवासी परंपरा के तहत हुआ। स्थानीय पदाधिकारी झारखंडी की पहचान को मंत्री के समक्ष रखने का हरसंभव प्रयास कर रहे थे।
कार्यक्रम स्थल के बाहर ही मंत्री के स्वागत को लेकर आदिवासी महिलाओं ने नृत्य करना शुरू किया इसके साथ ही आदिवासी गीत भी गा कर अतिथि का स्वागत कर रही थी। हाथ में कांसे का लोटा जिसमें जल भर कर उनका स्वागत की।
वही नगर भवन के द्वार पर मंत्री रणधीर सिंह, सांसद डा निशिकांत दुबे, गोड्डा विधायक एवं महगामा विधायक सहित अन्य भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। वही उन्हें रीसिव करने उपायुक्त किरण पासी व पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन सिंह किसान भवन पहुंचे थे।
नवगछिया नहीं, जगदीशपुर होकर सड़क मार्ग द्वारा गोड्डा पहुंची मंत्री :
प्रशासनिक सूचना के आधार पर केन्द्रीय मंत्री उमा भारती नवगछिया से सबौर होते हुए एकचारी, सनोखर होते हुए महागामा होकर गोड्डा पहुंचने वाली थी।
लेकिन अचानक उनके रूट चार्ट में बदलाव किया गया। जिसके बाद वह भागलपुर से जगदीशपुर होते हुए सड़क मार्ग द्वारा ढाकामोड़, पंजबारा होते हुए गोड्डा पहुंची।
रूटचार्ट के बदलाव के कारण कुछ समय की देरी भी हो गयी। बताया जा रहा है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण के आधार पर अचानक रूटचार्ट में बदलाव किया गया था।
बता दे कि दिघ्घी पर ही स्कार्ट टीम व स्वास्थ्य विभाग की टीम की तैनाती की गयी थी। इस टीम को ही मंत्री को स्काट करते हुए गोड्डा लाया जाना था।
दो चिकित्सक समेत दो ब्ल्ड डोनर की गयी थी व्यवस्था :
मंत्री के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरी तरह कमर कस रखी थी। केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के स्कार्ट के साथ एंबुलेंस समेत स्वास्थ्य से संबंधित आपातकालीन व्यवस्था तैनात की गयी थी।
इसमें दो महिला चिकित्सक के अलावे दो ब्लड डोनर की भी व्यवस्था विभाग द्वारा की गयी थी। जानकारी के अनुसार चिकित्सक डॉ प्रीती कुमारी के अलावे डॉ दिलीप ठाकुर, कंपाउंडर राजू मंडल, जवाहर कुमार आदि नियुक्त किये गए थे। इसके अलावा दो एबी पॉजिटीव रक्तदाता को भी साथ रखा गया था।