जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान गुम्मा द्वारा आयोजित 12 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। समापन समारोह में संताल परगना के क्षेत्री शिक्षा उपनिदेशक अशोक शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में डीईओ सचिदानंद द्विवेंदू तिग्गा, सुरजीत झा उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। स्वागत संबोधन डायट के प्राचार्य जितेन्द्र सिन्हा ने किया। मुख्य अतिथि आरडीडीई अशोक शर्मा ने अपने संबोधन में प्रशिक्षण संस्थान की काफी अधिक प्रशंसा की। डायट अपने कर्तव्यों का पालन अच्छे ढंग से कर रहा है।
इस अवसर पर डायट के व्याख्याता एवं प्रशिक्षाणर्थियों द्वारा तैयार पत्रिका सृजन का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षाणर्थियों के अलावा साज म्यूजिकल ट्रस्ट के कलाकारों ने एक से एक प्रस्तुती दी। इसके अलावे मध्य विद्यालय गुम्मा की छात्राओं ने संताली नृत्य की मनमोहक प्रस्तुती दी। कार्यक्रम का संचालन मो. अजीज अहमद ने अपने निराले अंदाज में की। वही परिचर्चा में व्याख्याता एहसान अली, प्रधानाध्यापक ओंकार मंडल, उमाकांत भगत के अलावे धर्मराज मंडल, राहुल उरांव, सोमनाथ महतो आदि ने अपने अपने सारगर्भित संबोधन से अभिभावकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। खेल कूद प्रतियोगिता के लिए वीरेन्द्र भंडारी, मनोज किस्कू, साजिद आलम, फैजान, हसनैन रजा ने बेहतर स्थान प्राप्त किया।