पोड़ैयाहाट प्रखंड के देवदाड़ थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव में मंगलवार की सुबह छत से गिरने 45 वर्षीय कुलदेव दास गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल लाया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कुलदेव दास अपने घर का काम कर रहे थे। इसी दौरान वे छत पर चढ़े थे। किसी तरह उनका पैर फिसल गया। जिससे वह सीधे नीचे आ गिरे। इस घटना में उसके सिर व पैर में गंभीर चोटें आयी है।
