जनता के आवाज को दबा रही है भाजपा सरकार : बाबूलाल – मैं हूँ गोड्डा- maihugodda.com
Home / प्रखंड / गोड्डा / जनता के आवाज को दबा रही है भाजपा सरकार : बाबूलाल

जनता के आवाज को दबा रही है भाजपा सरकार : बाबूलाल

झारखंड विकास मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को गोड्डा महाविद्यालय के निकट लालमाटी मैदान में विशाल युवा सम्मेलन सह प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री सह झाविमो के केन्द्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हिस्सा लिया। उनके अलावे संगठन के केन्द्रीय प्रधान महासचिव सह पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने भी शिकरत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड विकास युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने किया।

DSC_4464

अधिकार महारैली में जिले के हजारों युवा छात्र, नौजवान ने हिस्सा लिया। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने मंच पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद से  इससे ज्यादा निरंकुश सरकार सत्ता में नहीं आई है। केन्द्र से लेकर राज्य सरकार आम जनता के आवाज को दबा रही है। कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री प्रत्येक राज्य जा जा कर वहां के युवाओं को नौकरी के लिए  आमंत्रित कर रहे है। झारखंडियों की सरकार को कोई चिंता ही नहीं है। आखिर कब तक शांत बैठेंगे। स्कूल, कॉलेज बंद हो रहे है। लोग विस्थापित हो रहे है। विस्थापितों की सुनी नहीं जा रही है। अगर सरकार झारखंडियों के लिए कुछ करना चाहती है तो  सूबे को झारखंडियों के लिए रिजर्व करना होगा। स्थानीय नीति को फिर से परिभाषित कर जो मूल रैयती हो 1932 के खतियान के अनुसार उसी को यहां झारखंडी माना जाए।

नौजवान सिर्फ इतिहास पढ़ने वाले नहीं गढ़ने वाले भी है : प्रदीप 

DSC_4443

मंच पर युवाओं में हुंकार भरते हुए प्रधान महासचिव प्रदीप यादव ने कहा कि नौजवान सिर्फ इतिहास पढ़ने वाले नहीं इतिहास गढ़ने वाले भी है। इतिहास गवाह है जब जब युवा पीढ़ी ने करवट ली है तब तब सिंहासन भी डोला है। आज युवाओं को इस निरंकुश सरकार के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। इस सरकार के कथनी और करनी में बहुत अंतर है। सरकार ने सत्ता में आने के लिए कहा था कि प्रत्येक वर्ष एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। लेकिन सत्ता में आने के लिए नौकरी तो दिए नहीं बल्कि नौकरी को घटा दिया नोटबंदी कर। नोटबंदी ने बीस लाख लोगों की नौकरियां छीन ली और सरकार विकास का तग्मा लेकर ढिंढोरा पीट रही है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी चुटकी ली। कहा कि पिछले दिनों एक महिला गोड्डा जिला आयी थी। उस पर ही उन्होंने कविता लिखी है।

DSC00007

कहा कि तीन तालाक पर तो बहुत चिल्लाते हो जो चुपके से तालाक देकर रखे है उस पर चुप क्यों हो जाते हो? कहा कि सलाम करता हूँ गोड्डा की धरती को जो आंदोलन में हमेशा आगे रहा है। अगर झारखंड का इतिहास लिखा गया तो सबसे पहले पन्ने पर गोड्डा जिला का नाम होगा। भगवान राम से लेकर चन्द्रशेखर आजाद तक का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी ने अधर्म के प्रति युद्ध युवा अवस्था में ही किया था। जब तक नौजवान जिंदा है तब तक लोकतंत्र जिंदा है। सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए है उन्होंने दावे के साथ कहा कि छत्तीसगढ़ में वे मुखिया भी बनने के लायक नहीं है। सरकार ने जो नियोजन नीति बनायी है उससे आने वाले तमाम पीढ़ियां झारखंड की बर्बाद होंगी। अगर सरकार वाकई में छात्र के हक के लिए काम कर रही है तो सरकार बीस वर्ष के लिए झारखंड को झारखंडियों के लिए आरक्षित कर दें। अगर ऐसा हुआ तो प्रदीप यादव भी रघुवर दास को वोट देगा। इस सरकार ने झारखंड को धर्मशाला बना कर रख दिया है। यूपी,  छत्तीसगढ़, बिहार आदि राज्य के लोग यहां पर नौकरी ले रहे है।

 

पहले तो दरोगा और पुलिस की बहाली के नियमों में बदलाव किया। जिसमें लिखित परीक्षा के बाद ही शारीरिक अंकेक्षण कराया जाता था। लेकिन अब चौकीदार की बहाली में भी लिखित परीक्षा होगी। उनके कार्यकाल में नए नए स्कूल का स्थापना हुआ, उत्क्रमण हुआ। लेकिन वर्तमान सरकार इस वर्ष राज्य के 9000 स्कूलों को बंद करने जा रही है।

DSC_4443

शिक्षा देने के बजाय यह सरकार शराब का ठेका चला रही है। पूरे देश में ऐसी सरकार नहीं है जो अपने से शराब बेचे। इस दौरान केन्द्रीय समिति सदस्य फुलकुमारी देवी, अमरेन्द्र कुमार अमर, आशिफ इकबाल, अमृत पांडेय, धनंजय यादव, वेण चौबे, अजय शर्मा आदि ने भी मंच अपना वक्तव्य दिया। छात्र मोर्चा ने पार्टी सुप्रीमो का स्वागत फुल का माला पहना कर किया। इस मौके पर छात्र नेता अमित कुमार मंडल, सिकेश आनंद, रौशन कुमार, विकास आदि मौजूद थे।

भाजपा के संजीव मिश्रा ने लिया झाविमो की सदस्यता :

DSC_4457

कार्यक्रम के दौरान मेहरमा प्रखंड के कसबा गांव से आए संजीव मिश्रा व उनके साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झाविमो का सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने उनका माला पहना कर स्वागत किया। संजीव मिश्रा ने बताया कि वे भाजपा के कार्यकर्ता रह चुके है। राज्य के हित में काम करने वाली कोई भी पार्टी है तो वह झारखंड विकास मोर्चा पार्टी है।

रैली बनाकर पहुंचे छात्र :

DSC_4447

 

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों से छात्र रैली बनाकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। बसंतराय से आशिफ इकबाल, ललमटिया से सूर्या हांसदा, गोड्डा कॉलेज व महिला कॉलेज से अमृत पांडेय, सन्नी चौरसिया दर्जनों छात्र, छात्रा के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

एक किलोमीटर की लंबी रैली ने शहर में किया भ्रमण :

DSC00013

 

 

कार्यक्रम का समापन छात्र अधिकार रैली के साथ हुआ। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में छात्र छात्राओं की रैली लालमाटी मैदान से निकली। एक किलोमीटर से भी अधिक लंबी इस रैली ने पूरे शहर में भ्रमण किया। रैली गोड्डा कॉलेज, सरकांडा चौक, नहर चौक, असनबनी होते हुए कारगिल चौक पहुंची। जहां पर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान छात्र छात्राएं हाथ में अधिकार की मांग की तख्ती लिए हुए प्रदर्शन किया।

मैं हूँ गोड्डा से अभिषेक राज की रिपोर्ट 

About Raghav Mishra

Raghav Mishra is a freelance journalist, has established himself as a young journalist in the field of journalism, Born in 1988 Raghav Mishra is a resident of Latouna village in Godda district of Jharkhand state, he started maihugodda digital media in 2012. Since its inception, since then, maihugodda has been continuously touching new heights everyday. Raghav Mishra's early studies were written in Godda district. He liked to engage with technology since childhood and kept exploring new things everyday. As of today, Raghav Mishra is also working as a technical expert on several big digital news channels. He loves to catch up on his technology and do creative work daily. Raghav Mishra is the founder of "maihugodda" digital news channel.

Check Also

What Is PFI: पीएफआई क्या है, कैसे पड़ी इसकी नींव?क्यों हो गया बैन,जाने सबकुछ ।

पीएफआई पर क्या आरोप हैं? पीएफआई क्या है? पीएफआई को फंड कैसे मिलता है? क्या …

04-26-2024 14:39:13×