पुरानी कमिटी भंग, नई कमिटी का गठन !
भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी माले का रविवार को गुलजारबाग स्थित कुशवाहा भवन में जिलास्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से अध्यक्ष मंडलीय रमाशंकर मिश्रा, दीपक पासवान के नेतृत्व में चुनाव हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी का झंडा फहरा कर हुआ। परिसर में ही सभी कार्यकर्ताओं ने झंडा को सलामी दिया। लगभग चार घंटे तक चले इस कार्यक्रम में कई अहम फैसले लिए गए। इस दौरान पुरानी कमिटी को भी भंग कर दिया गया। साथ ही नई कमिटी का पुर्नगठन किया गया। नई कमिटी का मनोज कुशवाहा को जिला मंत्री का भार दिया गया।
दूसरी बार जिला मंत्री मनोज कुशवाहा निर्विरोध चुने गए। इसके अलावे जिला कमिटी की सूची में 21 लोगों का नाम जोड़ा गया। इस कमिटी की घोषणा राज्य कमिटी सदस्य सह देवघन जिला मंत्री सहदेव यादव ने की। आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों में भार दिया जाएगा। इसमें अरूण सहाय, रामदास साह, संतोष राउत, चतुरी मांझी, सुलोचना देवी, भीम मंडल, महेन्द्र यादव, श्याम मंडल, मीरा सहाय, सुधा जयसवा, जया जयंती, सलोमी बास्की आदि के नाम शामिल है। सम्मेलन का अगला भाग सोमवार को आयोजित किया जाएगा।