-धरना पर बैठे सफाई कर्मियों के पास पहुंची कांग्रेस जिलाध्यक्ष
करीब एक सप्ताह से चल रहे नगर पंचायत सफाई कर्मियों का अनिश्चिकालीन धरना कार्यक्रम में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका सिंह पांडेय व अन्य कार्यकर्ता समर्थन करने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सफाई कर्मियों से उस दिन हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान सफाई कर्मियों ने कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा डराने व धमकाने की भी बात कही गयी। सफाई कर्मियों के मांग को जायज बताते हुए जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि पूरे राज्य में आम जन से लेकर सरकारी व गैर सरकारी कर्मी परेशान है। आश्चर्य वाली बात है कि एक कर्मी द्वारा मारपीट किए जाने के बाद उल्टे सफाई कर्मियों को ही धमकाया जा रहा है। पदाधिकारी को समझना चाहिए कि वे जनता के सेवक है। मालिक बनने की कोशिश न करें। पता नहीं राज्य में कैसा शासन चल रहा है। धरना प्रदर्शन करने के बावजूद विभाग के पदाधिकारी वार्ता के लिए नहीं आते है। सिर्फ मौखिक वार्ता कर अश्वासन दे रहे है। ऐसे में शहर को स्वच्छ बनाने का सपना कैसे साकार हो पाएगा। राज्य सरकारी अधिकतर सरकारी संस्थानों में प्राइवेट कंपनियों का बाजार बना रही है। सभी कार्य निजी कंपनियों के हाथ में दे रही है। इन कर्मियों के अधिकार से वंचित रखना ही सरकार का मुख्य उदेश्य है। इस मौके पर कांग्रेस नेता दिनेश यादव, सुमित कुमार बिट्टू, सोनी सिंह, जगधात्री झा आदि मौजूद थे।