नवनिर्वाचित नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू मंडल भारी अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्विंदी को हराया है। जिससे आज पूरा गोड्डा शहर उनके खुशी में साथ है। जानकारों की माने तो जितेन्द्र कुमार की शहर में युवाओं में गहरी पैठ है। हर तबके के युवकों में वे अपनी गहरी पकड़ भी रखते है। उनकी कैपेनिंग विगत एक वर्ष से चले आ रही थी। शहर के चौक चौराहो, मोहल्ले टोलों पर रहने वाले युवाओं को उन्होंने अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया। हर कार्यक्रम जैसे सरस्वती पूजा, जनामष्टमी जैसे पर्वों में उन्होंने सहयोग किया। इसके अलावे भी अगर किसी भी प्रकार की युवाओं को परेशानी होती थी तो वे दूर करते थे। जिसके कारण युवाओं की पहली पसंद वे बन चुके थे। इसका ही भरपूर फायदा चुनाव में उन्हें मिला। घर के बड़े बुजूर्गों की पसंद मृदुभाषी जरूर थी। लेकिन अपने बच्चों का दूसरा पसंद होने के कारण भी गुड्डू मंडल को सपोर्ट किया। इसके अलावे भी जितेन्द्र कुमार का सहयोग काफी नेक कार्यों में शुरू से रहा है। जब वे पहली बार नगर पंचायत का चुनाव लड़े थे तब वे आठवें नंबर पर थे। उन्हें मात्र 400 के करीब वोट आए थे। इसके बाद ही उन्होंने मन बना लिया कि समाज सेवा करना है। जब दूसरी बार 2013 में नगर पंचायत का चुनाव हुआ तो उन्हें समाजसेवा का काफी अधिक फायदा मिला था। लेकिन वे 639 वोट के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पांच वर्षों तक कभी पीछे पलट कर नहीं देख। चुनाव खत्म होने के बाद वे लगातार पांच वर्षों तक क्षेत्र के लोगों की सेवा में लगे। सभी प्रकार के कार्यक्रम में उनकी हिस्सेदारी होने लगी। हर धर्म, पर्व के मौके पर उन्होंने होर्डिंग, पोस्टर के माध्यम से लोगों को शुभकामनाएं दी। शुरू से उनकी पकड़ गरीब तबके के लोगों तक ज्यादा रही थी। इनमें शिवपुर मोहल्ला, गोढ़ी, असनबनी जैसे मोहल्ले में रहने वाले निम्न वर्ग के लोगों के लिए वे किसी मसीहा से कम नहीं है।
अभिषेक राज