रांची के मोरहाबादी में आंदोलनरत पर सहायक पुलिस कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद सहायक पुलिसकर्मियों में काफी आक्रोश में हैं। इस घटना के बाद सहायक पुलिस कर्मियों में से अधिकतर ने कहा वर्दी को जलाकर राख कर देंगे जंगल से आए थे जंगल में वापस चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि लाठी चलाने का प्रशिक्षण हमने भी लिया है लाठी चलाना हम भी जानते थे लेकिन हमने अनुशासन नहीं तोड़ा।
सहायक पुलिसकर्मियों ने कहा कि महिला सहायक पुलिस कर्मियों पर लाठियां चली यह कहां का न्याय है। यही नहीं उन्होंने कहा कि एक भी महिला सहायक पुलिस कर्मी पर महिला सिपाही ने लाठी नहीं चलाया पुलिस पुरुष पुलिसकर्मियों ने लाठी मारा। इधर पुलिस के जवानों पर सहायक पुलिस के इस आरोप पर कहना है कि हमने केवल बैरिकेडिंग करने का आग्रह किया था। जिसपर आंदोलनकारियों ने कहा, जिला प्रशासन हमें पहले दिन से गुमराह कर रहा है। बार-बार वार्ता की जा रही है। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।