सांसद विजय हांसदा ने कहा, देश में हो रहे अन्याय पर चुप रहने वाले आडवाणी का पहले मुंह काला करें
झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का मुंह काला करने के बयान पर भड़का झामुमो, निशिकांत दुबे का पुतला फूंका ,शनिवार को दुमका में कविगुरु एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के मौके पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के मुंह में कालिख पोतने के बयान के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है। रविवार को नगर के बिरसा चौक पर सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ताओं ने बयान देने वाले गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया।
वहीं, क्षेत्रीय सांसद सह झामुमो उपाध्यक्ष विजय हांसदा ने बयान को आदिवासी विरोधी बताया। सांसद ने कहा कि निशिकांत दुबे को सबसे पहले उनके पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे लालकृष्ण आडवाणी के मुंह पर कालिख पोतनी चाहिए, क्योंकि देश में हो रहे तमाम अन्याय के बावजूद आडवाणी चुप हैं।
निशिकांत दुबे के बयान से झारखंड की जनता आहत: हांसदा
गौरतलब है कि निशिकांत दुबे ने गुरूजी के संदर्भ में कहा था कि बतौर सांसद उन्होंने बीते दस सालों में संसद में कुछ भी नहीं कहा है। विजय हांसदा ने कहा कि झारखण्ड राज्य अलग बनाने में गुरूजी ने अपना जीवन खपा दिया। यहां की जनता के मन में उनके प्रति आदर भाव है और निशिकांत दुबे के बयान से झारखण्ड की जनता आहत हुई है। ऐसे में निशिकांत दुबे तुरंत गुरूजी का पैर पकड़कर माफी मांगनी चाहिए नहीं तो झामुमो उग्र आंदोलन करेगी। उधर, पुतला दहन के मौके पर जिला सचिव समद अली ने कहा कि गुरुजी के प्रति निशिकांत दुबे की टिप्पणी अमर्यादित है और वे जब भी पाकुड़ आएगें तो झामुमो कार्यकर्ता उनका मुंह काला करेगी।
राजमहल सांसद के इस बयान के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने क्या पलटवार किया है पढ़ें अगले अंक में