एसपी के निर्देश पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों की हुई जांच
-बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चालक निशाने पर
सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवार को एसपी के निर्देश पर जिले भर में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसमें परिवहन विभाग के अधिकारी भी शामिल थे। अधिकतर थानों मुख्य के सीमा पर एएसआई व पुलिस बल द्वारा वाहनों की जांच की गयी।
दो पहिया व चार पहिया वाहनों की जांच की गयी। चार पहिया वाहनों का डिक्की, सीट बेल्ट आदि की जांच की गयी। जांच अभियान के पहले दिन दो पहिया वाहन चालक पुलिस के निशाने पर रहे। अगर जिला मुख्यालय की बात करें तो शहर में चार जगहों पर टीम गठित कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसमें कारगिल चौक, सरकंडा चौक, रौतारा चौक, गोढ़ी चौक पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसमें बगैर हेलमेट पहने दो पहिया वाहनों के चालक पुलिस के निशाने पर रहे। ट्रिपल लोडिंग, बगैर लाइसेंस, इंश्योरेंस फेल, बिना हेलमेट वाले लगभग तीन सौ मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। सभी से जुर्माना वसूला गया। परिवहन विभाग ने लगभग सिर्फ नगर थाने से एक लाख रूपया जुर्माना वसूला गया।