सांसद के खिलाफ आपत्ति जनक पोस्ट के बाद गोड्डा की राजनीति चर्चा गर्म हो गई है !
फेसबुक पर समर्थक द्वारा टिप्पणी करने का मामले पर गोड्डा में राजनीति चर्चाएं भी गर्म हो गई है ,रविवार को विधायक अमित मंडल से घंटो नगर थाना में पूछताछ के बाद विधायक अमित मंडल रांची निकल गये लेकिन शहर में एक ही पार्टी की बात को लेकर चर्चाएँ होती रही ,
अमित मंडल व मैं भाजपा के कार्यकर्ता व तिरंगे के सिपाही हैं- निशिकांत दुबे
चर्चाओं का माहौल अभी थमा भी नही था की सांसद निशिकांत दुबे ने अपने फेसबुक प्रोफाइल के जरिये कहा की- विधायक अमित मंडल व मैं भाजपा के कार्यकर्ता व तिरंगे के सिपाही हैं,विगत कुछ दिनों से जो ख़बरें आ रही हैं वे राजनीति से प्रेरित है,विधायक जी के दादा आदरणीय सुमृत मंडल जी से मेरे परिवार के पुश्तैनी सम्बन्ध हैं,रघुनन्दन मंडल जी किसी नेता के कहने पर या किसी के सामने भाजपा में नहीं आए थे वे केवल मेरे कहने पर आए थे,इसके एकमात्र गवाह सियाराम भगत हैं।अमित मंडल जी व मेरे सम्बन्धों के बारे में कोई राजनीति ना हो।