भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी के बेटे मुन्ना मरांडी पर एक लड़की के द्वारा गोड्डा व्य्वहार न्यायालय में यौन शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायतवाद दर्ज कराया गया है। ये मामला तब सामने आया जब ताला मरांडी के बेटे मुन्ना की शादी 27 जून यानी आज को हो रही है। 23 जून को लड़की ने कोर्ट में मामला दर्ज कराया था ,उसके बाद कोर्ट द्वारा मामले की जांच के लिए सम्बंधित थाना बोआरीजोर को भेजा है।
इस मामले में शिकायतकर्ता लड़की के वकिल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मुन्ना द्वारा लड़की का विगत दो वर्षों से यौन शोषण किया जाता रहा है। मगर जब मामले की जानकारी लेने हम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पास पहुंचे तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
वहीँ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने इसे झामुमो की साजिश बताते हुए कहा कि शादी से निपट लूँ फिर सच्चाई को सामने लाया जायेगा साथ ही उन्होंने मानहानि का भी दावा करने की भी बात कही।