नगर थाना क्षेत्र के महावीर नगर में बुधवार को चाय बनाने के दौरान एक बारह वर्षीय बालिका गंभीर रूप से झुलस गयी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार श्याम कुमार राय की पुत्री मुन्नी राय (12 वर्ष) अपने घर में चाय बना रही थी। इसी दौरान गर्म पानी उसके शरीर पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी। ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार लगभग वह 30 से 35 प्रतिशत तक झुलस गयी है। इधर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को भी दे दी गयी है।
