समाहरणालय कर्मी के मौत पर शोक सभा आयोजित !
रांची उपायुक्त कार्यालय के प्रधान लिपिक संजय झा द्वारा आत्महत्या कर ली। इस पर गुरूवार की शाम समाहरणालय संवर्ग कर्मियों ने शोक सभा आयोजित की। इसका नेतृत्व संघ के अध्यक्ष अरविन्द झा ने की। दिवंगत आत्मा के शांति के लिए सभी कर्मियों ने दो मिनट का मौनव्रत कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्य रूप से मदन मोहन मिश्रा, मनोज कुमार हाजरा, दिलीप यादव, अंजनी झा, सोनी कुमारी, शंभु कुमार, संजय सिंह आदि मौजूद थे।