झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक शिक्षक सदन आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव चक्रधर यादव मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता सज्जाद अहमद फैज ने की। बैठक में प्रदेश महासचिव ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में 15 मई 2018 तक संघ के प्रतिनिधियों का चुनाव सम्पन्न करा ली जाएगी। इन्होंने कहा कि नए शिक्षक नई उपलब्धि के लिए शिक्षक संघ में जुड़कर कार्य करे। जिला अध्यक्ष सज्जाद अहमद फैज ने झारखण्ड राज्य सलाहकार समिति के सदस्य श्री सुभाष यादव का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कहा कि सलाहकार बनाये जाने पर शिक्षकों का सम्मान बढ़ा है।
क्षेत्रीय सचिव जयकांत यादव ने कहा संघ को मजबूत बनाकर संघर्ष के बल पर न्याय दिलाया जा सकता है। प्रधान सचिव देवनन्दन साह ने कहा कि जिले के करीब 30 प्रतिशत शिक्षको को आवंटन के अभाव में फरवरी माह का वेतन नही मिला। इन्होंने कहा कि ग्रेड1 से ग्रेड2 में प्रोनन्ति हेतु रण नीति तय की गई है। बैठक में शिवनारायण पंडित,मनोज कुमार,जयकांत यादव,अनिल मंडल,राजेन्द्र रॉय,राकेश गोस्वामी,तनु कुमार मोदी शशि कुमार,सुभाषचंद्र, मनोज कुमार राही एवं अन्य थ