योजनाओं की जानकारी जनता को होना जरूरी :सुन्दरमनी
सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए भाजपा नेत्री सुंदरमनी देवी गांव गांव घूम कर प्रचार कर रही है। उनका मानना है कि सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता को होना जरूरी है। गुरूवार को वे अपने आवास में ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि कृषि के क्षेत्र में सरकार दर्जनों योजनाएं चला रही है। इसमें फसल बीमा योजना, उत्कृष्ट किसान को पंप सेट बांटना, बीज आदि है। इसकी जानकारी उन्हें पहले ही प्रखंड कार्यालय से लेनी है। जिसके बाद ही उन्हें इसका लाभ मिल सकता है। अगर किसी भी कार्यालय में पदाधिकारी द्वारा परेशान किया जाता है तो इसकी शिकायत भाजपा कार्यकर्ता से करें। इसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी अपने आसपास के ग्रामीणों के बीच बताने की अपील की।