महागामा प्रखंड के खोरद पंचायत मे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में दो दिवसीय विभिन्न खेल का आयोजन नेशनल सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड कांग्रेस की कांग्रेस जिलाध्यक्ष कांग्रेस जिलाध्यक्ष माननीय दीपिका पांडये सिंह ने किया। कार्यक्रम में शिरकत करके युवाओं को संबोधित करके मनोबल बढ़ाया। मौके पर मंचासीन अतिथियों में पूर्व विधायक राजेश रंजन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीरज चौरसिया, जिला परिषद सदस्य नगमा आरा, महागामा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष फिरोज अख्तर, जिला परिषद प्रतिनिधि अब्दुल मन्नान, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मोहन केसरी, जिला परिषद प्रतिनिधि रामदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि मकसूद आलम, पंचायत समिति सदस्य अब्दुल अजीज, अभिनव सिंह मौजूद थे।
