गोड्डा : शुक्रवार को अपने निर्धारित समय पर मतगणना शुरू हो गयी। मतगणना सिकटिया स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हुई। अल सुबह से ही यहां पर समर्थक की भीड जुटनी शुरू हो गयी थी। इसके अलावे पदाधिकारियों का काफिला भी सुबह पांच बजे से पहुंचना शुरू हो गया था। लगभग साढे सात बजे उपायुक्त किरण पासी भी मतगणना स्थल पहुंची। जहां पर उनके उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का सील खोला गया। इसके बाद समय समय पर वे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद वाले मतगणना रूम पर जाकर निरीक्षण कर रही थी। उनके साथ एसडीओ नमन प्रियेश लकडा भी थे।
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त :
मतगणना स्थल के अंदर व बाहर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त थे। मतगणना हॉल के अंदर सभी चुनाव अभिकर्ता व मतगणना कर्मी की सघन जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। अंदर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक समान ले जाने की मनाही थी। इसके अलावे मतगणना हॉल के बाहर बैरिकेटिंग की गयी थी। समर्थक अंदर प्रवेश न करें इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा था। काफी संख्या में डीएपी, रैप व होमगार्ड के जवानों को लगाया गया था।