घटना हनवारा थाना क्षेत्र का, आरोपी पुलिस के गिरफ्त में
महागामा प्रखंड के हनवारा थाना क्षेत्र में रविवार मूक बधिर दिव्यांग किशोरी को जबरन अपने घर में खींच कर उसके साथ दुराचार किया। बाद में परिजनों के आने के बाद किशोरी ने इशारों में सारी बात बताई। जिसके बाद पूरी घटना की जानकारी करने के बाद परिवार वाले किशोरी को लेकर थाना पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की। उसके बाद पुलिस मां व किशोरी को लेकर घटनास्थल पर गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। दरअसल किशोरी को घर में अकेला छोड़कर परिजन खेतों पर काम करने गए थे। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक अपने कमरे में खींच ले गए और जबरन उसके साथ दुराचार किया। थाना प्रभारी सी गोस्वामी ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी करने पर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया हैं। आरोपी की भी गिरफ्तारी हो गयी है। आरोपी को न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।