भूमि अधिग्रहण विधेयक वापस लेने पर झामुमो ने की आतिशबाजी
झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा शनिवार की शाम कारगिल चौक पर भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने के खुशी में आतिशबाजी की गयी। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेश मंडल ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन व दिशोम गुरू शिबू सोरेन के जिंदाबाद के नारे भी लगाए। कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मिठाई भी बांटे। जिला अध्यक्ष राजेश मंडल ने कहा की भूमि अधिग्रहण बिल संशोधन को राज्यपाल द्वारा वापस किए जाने के बावजूद मुख्यमंत्री ने बहुमत का धौंस दिखा कर केन्द्र सरकार के पास पारित के लिए भेजा था। लेकिन तानाशही सरकार के षड़यंत्र को भी कानून के समक्ष माथा टेकना पड़ा। हमारे नेता हेमन्त सोरेन ने सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तो किया। इसके अलावे केन्द्र सरकार झारखंडी कानून का हवाला देकर पत्र भी लिखा। झामुमो ने एक बार फिर इस तानाशाही सरकार के खिलाफ एक लड़ाई जीती है। कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला सचिव बासुदेव सोरेन,सदर प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार मिर्धा, रामदेव सोरेन, श्यामल मंडल, अयोध्या राबिदास, असगर अली, गिरिधारी पंडित, सीताराम मंडल, बिनोद हेम्ब्रम, दिव्यप्रकाश दिव्यप्रकाश बैद्य,मुकेश मंडल,श्रवण यादव,सोनू शर्मा,विकास मंडल आदि उपस्थित थे।