ध्यान झा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन ! – मैं हूँ गोड्डा- maihugodda.com
Home / प्रखंड / गोड्डा / ध्यान झा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन !

ध्यान झा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन !

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कस ली है कमर !

नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा क्लब के अध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद ध्यान कुमार झा सहित दर्जनों लोगों ने मंगलवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। ध्यान झा, शंभु झा, मुस्कीम अंसारी उर्फ छोटू मियां आदि ने विधिवत रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। इन सभी समाजिक  लोगों को संथाल परगना प्रमंडल प्रभारी सुल्तान अहमद, नगर निकाय चुनाव प्रभारी नरेन्द्र सिंहा, जिलाध्यक्ष दीपिका सिंह पांडेय ने सदस्यता ग्रहण करायी। इन सभी कार्यकर्ताओं को यूथ कांग्रेस में जगह दिया गया है।

इसके पूर्व ध्यान झा ने अपने समर्थकों के साथ रौतारा चौक से रैली निकाल कर हटिया चौक, न्यू मार्केट, कारगिल चौक होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नीरज चौरसिया भी साथ थे। रोड शो के दौरान राहुल गांधी जिंदाबाद युवा कांग्रेस जिंदाबाद के जोरदार नारों के साथ आवाज को बुलंद किया। समर्थकों ने नगर अध्यक्ष कैसा हो ध्यान झा जैसा हो के भी नारे लगाए। इस दौरान कार्यालय में युवाओं की काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

नही मिला भाजपा में सम्मान ,सम्मान का भूखा रहता है हर इंसान !

मालूम हो कि ध्यान झा ने भाजपा से भी ताल्लुकात रखे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि करीब दस वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में काम किए। लेकिन जो सम्मान मिलना चाहिए वो कभी नहीं मिला,कहा की हर इंसान सम्मान का भूखा होता है ,जहाँ सम्मान मिलेगा लोग वहां खुद को मजबूत मानेंगे ,इसलिए उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस किसी को भी नगर निकाय के लिए टिकट दे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। समर्पित होकर पार्टी के लिए वे काम करेंगे।

 

WhatsApp Image 2018-02-06 at 23.07.45

पूरे दमखम से कांग्रेस लड़ेगी चुनाव : नरेन्द्र 

कांग्रेस कार्यालय में ही नगर निकाय चुनाव प्रभारी नरेन्द्र सिन्हा ने दावोदरों के साथ प्रेस कांफ्रेस भी किया। जहां उन्होंने साफ कर दिया कि कांग्रेस आगामी नगर निकाय चुनाव को पूरे दमखम से लड़ेगी। इसमें ही बूथ स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक कमिटी बनायेगी। अंतिम मतदाता तक कांग्रेस अपना पकड़ बनाने को लेकर तैयार है। कांग्रेस सभी कार्यों में पारदर्शिता बरतती है। टिकट किसे मिलेगा यह प्रदेश कमिटी तय करेगी। संभावित नाम प्रदेश कमिटी को भेज दिया गया है। उन्होंने जिलाध्यक्ष दीपिका सिंह पांडेय द्वारा कर रह कार्यों को भी सराहा। कहा कि काफी मेहनत से वे कांग्रेस को मजबूत करने में जुटी हुई है।

WhatsApp Image 2018-02-06 at 23.07.41

वहीँ युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष धीरज चौरसिया ने कहा युवाओं का जो जन सैलाब उमड़ा है। राहुल गांधी की सोच और एक अच्छे लीडरशिप की जरूरत क्षेत्र को है। युवा अपने आप को कमजोर ना समझे वह अपने आप में राहुल जी के सिपाही के तौर पर काम कर रहे हैं। वह खुद में राहुल गांधी है। युवा कांग्रेस युवाओं के अधिकारों की लड़ाई निरंतर बढ़ती रहेगी। इस मौके पर जगधात्री झा, दिनेश यादव, सुमित कुमार बिट्टू, तापस घोषाल, अभय जयसवाल, सोनी सिंह, विक्की आनंद, चंदन मिश्रा, विमलेश झा, अंकित कुमार, जय कुमार सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद थे।

About Raghav Mishra

Raghav Mishra is a freelance journalist, has established himself as a young journalist in the field of journalism, Born in 1988 Raghav Mishra is a resident of Latouna village in Godda district of Jharkhand state, he started maihugodda digital media in 2012. Since its inception, since then, maihugodda has been continuously touching new heights everyday. Raghav Mishra's early studies were written in Godda district. He liked to engage with technology since childhood and kept exploring new things everyday. As of today, Raghav Mishra is also working as a technical expert on several big digital news channels. He loves to catch up on his technology and do creative work daily. Raghav Mishra is the founder of "maihugodda" digital news channel.

Check Also

What Is PFI: पीएफआई क्या है, कैसे पड़ी इसकी नींव?क्यों हो गया बैन,जाने सबकुछ ।

पीएफआई पर क्या आरोप हैं? पीएफआई क्या है? पीएफआई को फंड कैसे मिलता है? क्या …

03-29-2024 13:19:42×