घटना पथरगामा थाना क्षेत्र के रांगाटाड गांव में पेड़ पर लटका मिला था युवक का शव
पथरगामा थाना क्षेत्र के रांगाटाड़ गांव में विगत 30 अप्रैल को हुए घटना का अब तक कोई सुराख पुलिस को नहीं मिल पाया है। गांव मे ही एक पेड़ पर जमीन से करीब बीस फीट की दूरी पर एक शव लटका हुआ मिला था। युवकप् पंकज पंडित जो कि अपने ससुराल पथरिया अपने साले की शादी में शामिल होने आया था। वह मूलत: बौंसी के श्यामबाजार का रहने वाला था। यह घटना शुरू से ही संदेहास्पद स्थिति में है। सूत्रों की माने तो पुलिस इसमें कई पहलूओं को ध्यान में रख कर जांच कर रही है। पुलिस ने जिस स्थिति में शव को अपने कब्जे में लिया तभी शव फंदे से लटका हुआ था। लेकिन इसे आत्महत्या न मान कर पुलिस ने जांच शुरू की। युवक जिंस व कमीज पहना हुआ था। उसके साथ ही जूता भी पहना हुआ था। पुलिस भी यह मान रही है कि इतनी अधिक ऊंचाई पर खुद चढ़कर आत्महत्या करना आसान नहीं है वो भी तब जब वह जूता पहना हो। इसके अलावे पुलिस उसके घर वालों से पूछताछ कर रही है। लेकिन अब तक कोई मजबूत तथ्य सामने नहीं आ सका है कि आखिर यह आत्महत्या है या फिर किसी ने दुश्मनी से हत्या कर दी है।
क्या कहते है थाना प्रभारी :
इस बाबत पथरगामा थाना प्रभारी संजय जनक मूर्ति ने बताया कि युवक के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें आत्महत्या दिखाया गया है। पुलिस अपने स्तर पर भी जांच कर रही है। सभी तथ्यों को ध्यान में रख कर पुलिस इस केस की छानबीन कर रही है।