राँची। राज्य सरकार राज्य के बाहर फंसे सभी प्रवासी मजदूरों, प्रवासी विद्यार्थियों के सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न राज्यों एवं केंद्र सरकार से हर संभव समन्वय स्थापित किया जा रहा है जिससे वैसे झारखंडवासी वापस आ सके जो राज्य के बाहर फंसे हैं। राज्य के बाहर फंसे हुए सभी लोगों तक सरकार हर तरह की सहायता पहुंचा रही है।
प्रवासी मजदूरों के राज्य के बाहर फंसे होने संबंधित रोजाना बड़ी संख्या में कॉल आ रहे हैं। राज्य सरकार के पास राज्य के बाहर एक बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के फंसे होने की जानकारी प्रपात हो रही है। इनकी वापसी में सहायता हेतु राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन झारखंड यात्रा पंजीकरण प्रपत्र वेबलिंक http://jharkhandpravasi.in/ जारी किया गया है। इससे राज्य के बाहर फंसे मजदूर जो वापस आना चाहते
वो लिंक पर जाकर पंजीकृत कर सकते हैं। जिसके जरिए उन तक सरकार की सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
साथियों,
प्रवासी श्रमिकों के झारखण्ड वापसी हेतु हमने पंजीकरण की व्यवस्था की है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप यह प्रपत्र भर सकते हैं। साथ ही आप हेल्प लाइन के नम्बरों पर भी फ़ोन कर सकते हैं।
हम आपके सकुशल झारखण्ड वापसी हेतु हर सम्भव प्रयास कर रहें हैं।https://t.co/dRoxr02yss
— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) May 2, 2020
दूसरे राज्यों में फंसे झारखंड वासियों से सरकार ने अपील कि है कि वो संयम बरतें लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें सरकार आप तक जल्द पहुंचेगी। नए वेब लिंक के जरिये दूसरे राज्य में फंसे मजदूर/ विद्यार्थी, आदि अपने आपको रजिस्टर कराएं जिससे वे सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा का उपयोग कर सकेंगे।