जिला के कांग्रेसियों ने मंगलवार को रांची में निर्वतमान एवं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी है। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह कर रही थी। इस दौरान कार्य समिति सदस्य जगधात्री झा, पूर्व जिलाध्यक्ष बिन्दू मंडल, के साथ दर्जनोें जिला पदाधिकारी मौजूद थे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत को सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी गयी। कहा कि उनके कार्यकाल में संगठन बहुत मजबूत हुआ है !
