शनिवार को महागामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक से अज्ञात चौरों ने डिक्की तोड़ कर 49 हजार 5 सौ की चोरी कर गए। घटना दिन के लगभग 12.30 बजे की बताई जा रही।
घटना के बाद पीड़ित ने महागामा थाना में डिक्की तोड़ कर पैसे चोरी होने को लेकर के मामला दर्ज कराया है।
वही महागामा पुलिस ने अज्ञात चोरो के
विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।पीड़ित बोआरीजोर प्रखंड के बड़ा करलो निवासी मैसो पहाड़िन से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड डब्लवपमेंट की राशि 49 हजार 500 की राशि महागामा एसबीआई शाखा से निकाल कर घर जा रहा था। इसीबीच मोहनपुर चौक पर कुछ देर के लिए मोबाइल ठीक करवा रहा था। थोड़ी देर वाद वापस आकर जब देखता है तो मोटरसाइकिल का डिक्की टूटा हुआ था और पैसे गायब थे।यह देख उसके तो होस ही उड़ गए।