कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन: गौरवशाली है कांग्रेस का इतिहास एवं उपलब्धि: दीपिका – मैं हूँ गोड्डा- maihugodda.com
Home / ताजा खबर / कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन: गौरवशाली है कांग्रेस का इतिहास एवं उपलब्धि: दीपिका

कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन: गौरवशाली है कांग्रेस का इतिहास एवं उपलब्धि: दीपिका

  • जनता के लिए चल रही तमाम कल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस सरकारों की देन: प्रदीप
  • विधायक द्वय ने किया कांग्रेस की सदस्यता अभियान का शुभारंभ


गोड्डा/कांग्रेस की उपलब्धि एवं इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। देश को आजादी दिलाने से लेकर देश को विकास के मार्ग पर अग्रसर करने में कांग्रेस की सबसे बड़ी भूमिका रही है। जो लोग यह कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया, यह सवाल उसी तरह है कि कोई बेटा अपने मां-बाप से पूछे कि आपने हमारे लिए क्या किया? यह बात कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने शनिवार को यहां आयोजित कांग्रेस के सदस्यता अभियान सह कार्यकर्ता सम्मेलन के मौके पर कही।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं यूपीए की सरकारों ने देश को बनाने का काम किया। देश में संपत्ति खड़ा करने का काम किया। लेकिन वर्तमान मोदी सरकार देश का माहौल बिगाड़ने एवं देश की संपत्ति को बेचने का काम कर रही है। अदानी कंपनी को दी गई एयरपोर्ट पर 9000 करोड़ रुपए का ड्रग्स पकड़ाया। यदि ड्रग्स युवाओं तक पहुंच जाता तो हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।


विधायक दीपिका सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध सिर्फ कांग्रेस पार्टी एवं पार्टी के नेता कर रहे हैं। सरकार की गलत नीतियों का विरोध कांग्रेस जमकर कर रही है। केंद्र की वर्तमान मोदी सरकार के कारण अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भी भारत की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। भारत के लोकतंत्र को लेकर विदेशों में सवाल खड़ा किए जा रहे हैं। अभी प्रधानमंत्री अमेरिका में हैं और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस द्वारा भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था में गिरावट को लेकर प्रधानमंत्री को खरी खोटी सुनाई गई है। जो सम्मान हमारे प्रधानमंत्री को विदेशों में मिलना चाहिए, वह नहीं मिल पा रहा है इसका कारण है केंद्र सरकार की गलत नीतियां।


विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन काफी लंबा होता जा रहा है। एक साल से अधिक समय से किसान गर्मी, धूप, बरसात झेलते हुए दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं। 100 से अधिक आंदोलनकारी किसानों की मौत हो चुकी है। लेकिन केंद्र सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई लड़ रही है। 27 सितंबर को किसानों के समर्थन में आहूत भारत बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस भी सड़क पर उतरेगी।
विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड की गठबंधन सरकार काफी बेहतर काम कर रही है। लॉकडाउन के दौरान राज्य के बाहर फंसे मजदूरों को झारखंड सरकार ने विशेष ट्रेन चलवा कर राज्य में मंगवाया। जरूरत पड़ने पर विशेष हवाई जहाज से भी मजदूर अपने राज्य में लाए गए।


कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव विधायक दीपिका ने कार्यकर्ताओं से पार्टी का सदस्यता अभियान काफी जोर-शोर से चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला के महागामा एवं पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक हैं लेकिन गोड्डा में नहीं है। हमारी एवं विधायक प्रदीप यादव की असली चुनौती यह है कि हम मिलजुल कर गोड्डा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक सदस्य बनाएं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में इस जिला से रिकॉर्ड कांग्रेसी सदस्य बनाए जाएंगे।


कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि पूरी ताकत से जिला में सदस्यता अभियान चलाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि मतभेद भूलकर कांग्रेस को मजबूत कीजिए। अपने साथ जेवीएम से कांग्रेस में आए कार्यकर्ताओं की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि इस बात को भूल जाइए कि पहले कहां थे। कांग्रेस का झंडा थामे हैं तो कांग्रेस को मजबूत कीजिए।


विधायक श्री यादव ने कहा कि देश में चल रही तमाम कल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस सरकारों की देन है। कांग्रेस पार्टी के इतिहास एवं कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों से जनता को जोरदार तरीके से अवगत कराइए।
उन्होंने दावा किया कि जो भी कल्याणकारी योजनाएं बनी हैं, वह कांग्रेस सरकारों की देन है। भाजपा की मोदी सरकार ने 7 साल के दौरान एक भी कल्याणकारी योजना नहीं बनाई। कांग्रेस नीत यूपीए सरकार के दौर में बनी मनरेगा एवं खाद्य सुरक्षा कानून ने लॉकडाउन में गरीबों को काफी लाभ पहुंचाया। कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रातों-रात बैंक एवं कोयला उद्योग का राष्ट्रीयकरण किया था, जबकि मोदी सरकार बैंक एवं कोयला उद्योग का निजीकरण कर रही है। कांग्रेस सरकार ने देश को बनाने एवं देश के लिए संपत्ति खड़ी करने का काम किया, वहीं भाजपा की मोदी सरकार देश की संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है।


उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि कांग्रेसी सरकारों की उपलब्धियों को जोरदार तरीके से जनता के समक्ष रखिए। मोदी सरकार ने देश के लिए कुछ नहीं किया है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता जोरदार तरीके से सरकार की उपलब्धियों का झूठा बखान कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस के पास उपलब्धियां बताने के लिए भंडार भरा हुआ है।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश रंजन ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए लोगों के पास जाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के इतिहास से अवगत होना चाहिए। कांग्रेस ने देश को आजाद कराने से लेकर आधुनिक भारत में बदलने का काम किया।


सदस्यता अभियान सह कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश यादव एवं संचालन जिला प्रवक्ता राजीव मिश्र कर रहे थे। मौके पर कांग्रेस की प्रदेश महासचिव बिंदु मंडल, अजय शर्मा, धनंजय यादव, जय कांत यादव, इरफान काजी, इकरारुल हसन आलम, कुंदन ठाकुर आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सदस्यता अभियान मजबूती से चलाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सोनी झा, राकेश रोशन, बुद्धिनाथ झा, शकील अहमद, नंदू वर्मा, अख्तर हुसैन, निरंजन सिकदार, भरत मंडल, अर्चना देवी आदि मौजूद थे।

About मैं हूँ गोड्डा

MAIHUGODDA The channel is an emerging news channel in the Godda district with its large viewership with factual news on social media. This channel is run by a team staffed by several reporters. The founder of this channel There is Raghav Mishra who has established this channel in his district. The aim of the channel is to become the voice of the people of Godda district, which has been raised from bottom to top. maihugodda.com is a next generation multi-style content, multimedia and multi-platform digital media venture. Its twin objectives are to reimagine journalism and disrupt news stereotypes. It currently mass follwer in Santhal Pargana Jharkhand aria and Godda Dist. Its about Knowledge, not Information; Process, not Product. Its new-age journalism.

Check Also

What Is PFI: पीएफआई क्या है, कैसे पड़ी इसकी नींव?क्यों हो गया बैन,जाने सबकुछ ।

पीएफआई पर क्या आरोप हैं? पीएफआई क्या है? पीएफआई को फंड कैसे मिलता है? क्या …

04-19-2024 12:07:25×