नगर थाना क्षेत्र बढोना कझिया नदी के पास शुक्रवार को एक महिला का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने कृषि विज्ञान केंद्र के पास शव को देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। देखते ही देखते शव के पास लोगों की भीड़ जमा होने लगी। नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो पाई है। कुछ लोगों का कहना है कि यह महिला पास के ही चकेश्वरी गांव की रहने वाली हैं।
स्थानीय लोगों ने जताई हत्या की आशंका
प्रथम दृष्टया में शव को देखकर लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस हत्या सहित सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है और शव को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि कझियां नदी के किनारे शव को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। महिला की हत्या वहीं की गयी या हत्या के बाद कझिया नदी के किनारे फेंक दिया गया। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।