-खेत में खेलने के दौरान खा लिया विषाक्त पदार्थ
सदर प्रखंड मोतियार के रानीटीकर गांव में शनिवार को खेत में खेलने के दौरान कुछ बच्चों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। बच्चों को विषाक्त पदार्थ खाने के बाद से ही बेहोशी तरह का एहसास हुआ। इस बात की जानकारी अन्य बच्चों से अपने परिजनों को पहुंंचाया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। भर्ती हुुए बच्चों में राकेश कुमार (10 वर्ष), सुमित कुमार(8 वर्ष), सुमन कुमार (8 वर्ष), मनीष कुमार (7 वर्ष)
शामिल है। राकेश कुमार की मां रीना देवी ने बताया कि सभी बच्चे अलग अलग घर के है। दोपहर के समय घर के सभी सदस्य धान काटने के लिए बहियार गए हुए थे। इसी दौरान बच्चे खेत के तरफ खेलने चले गए। बच्चों ने क्या खाया जिससे उनकी स्थिति यह हो गयी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। बच्चों द्वारा भी कोई बात नहीं बतायी जा रही है। ऑन ड्यूटी चिकित्सकों ने बच्चों का प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर दिया गया। वर्तमान में उसका इलाज डॉ अंबिका प्रसाद सिंह के देख रेख में किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि सभी बच्चे तत्काल खतरे से बाहर है। इधर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है।