शिक्षा परियोजना के तहत दिव्यांगों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित।
झारखंड शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा के तहत विश्व दिव्यांग दिवस के मौके शुक्रवार को जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान म़े आयोजित हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक अशोक कुमार झा, समावेशी शिक्षा प्रभारी कोमिशीलाआ हेम्ब्रम आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें एक सौ मीटर दौड, रंगोली, बैडमिंटन, जलेबी रेस आदि शामिल है। साफ्ट बॉल फेकने में तारा कुमारी को प्रथम, रीना कुमारी द्वितीय, बाहाश्री मुर्मू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। रंगोली में लक्ष्मी कुमाआरी को प्रथम, जूही कुमारी द्वितीय और रंजीता कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गायन प्रतियोगिता बालक में सावन कुमार प्रथम, उमेश कुमाय द्वितीय व रोशन कुमार को तृतीय स्थान मिला। अन्य प्रतियोगिता में भी ऐसे ही दिव्यांग को स्थान मिले। पारितोषिक वितरण करने पहुंचे डीएसई अशोक झा ने कहा कि दिव्यांगों के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। अगर सरकारी कर्मी अच्छे से काम करें तो इसका पूरा लाभ उन्हें मिल पाएगा। इसका ही उदाहरण है समावेशी शिक्षा जो दिव्यांगों को आगे लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सभी सफल प्रतिभागियों को उन्होंने मेडल व प्रमाण पत्र दिया गया। भ ग लेने वाले सभी दिव्यांगों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला फीजियोथेरेपिस्ट अमित कुमा टुडू ने किया। इस मौके पर रौशनी, दिनेश आदि मौजूद थे।