ताऊते तूफान की वजह से मुंबई के सागर तट के पास एक जहाज पी-305 डूब गया। हादसे में 90 लोग लापता हैं। भारतीय नौसेना ने बताया कि अब तक 270 में से 177 लोगों को बचाया जा चुका है। भारतीय वायुसेना ने बताया कि अभी भी तीन व्यापारिक जहाज अरब सागर में फंसे हैं। इनमें कुल 700 लोग सवार हैं।
हेलिकॉप्टर्स ने बचाया 55 जिंदगियां
मिली जानकारी के मुताबिक इंडियन कोस्ट गार्ड्स के हेलिकॉप्टर्स ने गैल कंस्ट्रक्टर जहाज से 55 लोगों को बचाया। अभी तक कुल 240 लोगों की जिंदगी बचाई जा चुकी है। भारतीय नौसेना ने बताया कि लापता बाकी लोगों की शिद्धत से तलाश की जा रही है। प्रत्येक जिंदगी की रक्षा करना हमारा लक्ष्य है।
कमजोर पड़ चुका है चक्रवाती तूफान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि तटवर्ती इलाकों में चक्रवात कमजोर पड़ चुका है। अभी भी गुजरात के कुछ जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। इस वक्त अरब सागर में तीन व्यापारिक जहाज और फंसे हैं। नेवी के प्रवक्ता ने बताया कि फंसे हुए जहाजों को बचाने के लिए तीन जहाज भेजा गया है।
Jharkhand Weather: अब झारखंड में दिखेगा चक्रवात ‘टाऊते’ का असर, तेज गरज के साथ होगी बारिश
देश में चक्रवाती तूफान तौकते (tautke) का कुछ असर अब झारखंड में पड़ सकता है। मौसम विभाग रांची (Meteorological Department Ranchi) ने बताया की राज्य के आसपास एक चक्रवाती सर्कुलेशन (Cyclonic circulation) बन रहा है। अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 18 से 20 मई तक झारखंड के उत्तर और मध्य भाग में बादल छाये रहेंगे और गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर हो सकती है।
कई हिस्सों में हो रही है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई है। बात करें सबसे अधिक वर्षा की तो हजारीबाग में 35.0 मिमी की बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, सबसे अधिक उच्चतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दुमका में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस हजारीबाग में रिकॉर्ड किया गया। मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवर्ती तूफान तौकते का झारखंड मे ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।