झामुमो ने की बैठक, नगर निकाय चुनाव के लिए भी की समीक्षा
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को अग्रसेन भवन के सभागार में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश मंडल ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी दो फरवरी दुमका में 39वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी को लेकर अलग अलग प्रभार दिया गया। साथ ही आगामी नगर निकाय चुनाव एवं सदस्यता अभियान के लिए भी समीक्षा की गयी। जिला समिति के उपस्थित 89 सदस्यों ने दो फरवरी स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने पर जोर देते हुए अपना अपना सुझाव दिया।
सभी सदस्यों के सुझावो पर विचार करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश मंडल घोषणा की सभी प्रखंडो की तैयारी के लिए जिला से प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। साथ ही सभी प्रखंडों पर बैठक बुलाकर पंचायत में भी बैठक करना अनिवार्य होगा। साथ ही जिले के सभी गांवों में दीवाल लेखन एवं केंद्रीय समिति के द्वारा उपलब्ध बैनर को लगाते हुए सभी कार्यकर्ताओ के घरों में पार्टी झंडा लगाना अनिवार्य होगा। इस बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य संजीव मरिक, इरफान आलम, कृष्णा मुर्मू, शिव शंकर मंडल, सुरेन्द्र मोहन केसरी, महादेव मड़ैया, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो बीरेंद्र सिंह, डा कयूम अंसारी, रघुनाथ यादव, जिला कोषाध्यक्ष श्यामल मंडल, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र उरांव, मोतीराम मुर्मू, आदित्य कुमार झा, जहुर अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष संजीव मिर्धा, बच्चन दर्वे,किंकर चौहान आदि मौजूद थे।