सुंदरपहाड़ी प्रखंड कार्यालय के समक्ष आगामी 20 दिसंबर को विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी को घेरा जाएगा। जानकारी देते हुए रसोईया संयोजिका संघ की जिलाध्यक्ष सुधा जयसलवा ने बताया कि सुन्दरपहाड़ी जिले का दामिनी क्षेत्रों में आते हैं और विद्यालय में मध्याह्न भोजन नहीं के बराबर चलता है न ही रसोईया को मानदेय भुगतान होता है। प्रखंड के रसोईया संयोजिका में आक्रोश हैं एक तरफ सरकार पहाड़ियां को पढ़ने सहित सारे सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है, परन्तु गोड्डा जिले में सिर्फ कागज पर ही योजनाएं चलायी जा रही है। धरना प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल के नाम बीडीओ को मांगग पत्र सौंपा जाएगा। बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। क्रार्यक्रम के मुख्यवक्ता संघ की राष्ट्रीय सचिव गीता मंडल भाग लेंगी।