स्वामी जी के विचार आज भी प्रसांगिक : विजय
गोड्डा :स्वामी विवेकानंद के जयंती पर शुक्रवार को विवेकानंद अनाथ आश्रम का 14 वां वर्षगांठ मनाया गया। जिसमें आश्रम की बच्चों के बीच उपहार का वितरण किया गया। एक कार्यक्रम का आयोजन कर स्वामी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोड़ैयाहाट प्रखंड के अंचलाधिकारी विजय कुमार मौजूद हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने स्वामीजी एवं उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस जी के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए स्वामी जी के विचारों को सर्वकालिक प्रासंगिक बताया। इस मौके पर आश्रम के बच्चों के बीच किताब, कॉपी, कलम आदि पठन समाग्री का वितरण किया गया। इस दौरान आश्रम संचालिका वंदना दुबे भी मौजूद थी।