राजकुमार होटल में करता था काम, नहाने गया था हीरा
नगर थाना क्षेत्र के कझिया नदी पर बना पुल के पास गुरूवार को मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। आस के पास लोगों का भीड़ जमा हो गया। कुछ लोगों ने शव की पहचान भी कर ली। जिसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गयी। जानकारी के अनुसार पथरगामा के पथरिया गांव का हीरा दास राजकुमार होटल में काम करता था। होटल मालिक के अनुसार वह गुरूवार को छुट्टी मांग रहा था। ग्यारह बजे वह होटल से निकल गया। इसके बाद उसकी मौत की खबर होटल मालिक को मिली। इधर उसका दामाद मिथुन दास सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे। हीरा दास का एक हाथ नहीं था। नदी में बना गढ्ढा में जमा पानी में तैरता हुआ शव मिला है। आस पास के लोगों के अनुसार गढ्ढा का गहरा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि गढ्ढे का अंदाजा नहीं होने के कारण वह उसमें गिर गया। गढ्ढे के किनारे उसका कपड़ा और चप्पल भी पड़ा हुआ मिला। इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार, नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार गिरी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल यूडी केस दर्ज किया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।