छत से गिरी महिला, गंभीर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पचरूखी गांव में मंगलवार की सुबह एक महिला छत से गिर गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। जानकारी के अनुसार पचरूखी गांव निवासी मो. अकबर की पत्नी मेहरून निशा धान सूखान छत पर चढ़ी थी। इसी दौरान पैर फिसल गया और वह दूसरे के छत के पीलर पर जा गिरी। पीलर में निकला छड़ उसके हाथ से आर पार हो गया। परिजनों ने उसे आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार कर उसे भर्ती कर दिया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।