मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुमुही चौक पर गुरूवार की रात चोरों ने एक किराने की दुकान से हजारों की चोरी कर ली। इस बात की सूचना दुकान मालिक को शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे लगी। जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गयी। पीड़ित सिकंदर सिंह ने बताया कि तीन माह पूर्व दीवाली के दिन किराने दुकान का थोक विक्रेता के लिए खोला गया था। जब वे दुकान पर शुक्रवार की सुबह पहुंचे तो काउंटर में लगा ड्रावर टूटा हुआ पाया। ऊपर नजर करने पर देखा कि वेंटीलेटर भी टूटा हुआ है। दुकान में रखा हुआ नगद करीब पचास हजार रूपया गायब था। इसके अलावे अन्य महंगी समाने भी कउंटर से निकाल ली गयी थी। बगल के खाली पड़े घर के ऊपर से चोर के चढ़ने का अंदाजा लगाया। इधर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जेके आजाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
चोरों के हौसले बुलंद :
बता दें कि इन दिनों चोरों के हौसले शहर में बुलंद है। दो दिन पूर्व वीआइपी कॉलोनी में खिड़की तोड़ कर दो घरों से लाखों की चोरी कर ली गयी थी। इसके एक बाद एक चोरी की घटनाएं शहर में हो रही है। जिससे शहरवासी सहमे हुए है। हालांकि दूसरी चोरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई है। जो नगर और मुफस्सिल की सीमा क्षेत्र में है। अब तक जितने भी चोरी की घटनाएं हुई है इनमेंे से एक बात कॉमन है। जिस घर पर कोई नहीं रहता है उस घर में ही चोरी हो रही है। गृहस्वामी का घर पर न होने से चोरी करने में सहुलियत होती है।