ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
शुक्रवार की देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में समाज को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। एक तीन माह की दुधमुंही बच्ची के साथ एक 55 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म किया है। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुंदरमोड गांव निवासी गोवर्धन साह नाम के 55 वर्षीय अधेड़ ने अपने घर के बगल में तीन माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर पूरे समाज को कलंकित कर दिया है। बच्ची के परिजनों ने बताया कि बच्ची को आरोपित गोवर्द्धन साह के घर में छोड कर गए थे।
लेकिन किसी को क्या पता था कि जिनके ऊपर विश्वास कर अपने बच्ची कओ छोडकर कर जा रहे है वही इतना बडा दरिंदा निकल जाएगा। जब परिजन घर पहुंचे तो मामले की जानकारी मिली। बच्ची पूरी तरह से खुन से लतपत थी। इधर अस्पताल पहुंचे अवर निरीक्षक ब्रजेश सिंहा ने बताया कि मामला की जानकारी है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।