स्वामी विवेकानंद की जयंती जिले में गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला मुख्यालय के कॉलेज मोड़ के समीप स्थापित विवेकानंदजी की एकमात्र प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए अलसुबह से ही भीड़ लगी रही। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद अनाथ आश्रम का 15वां स्थापना दिवस मनाया गया।
यहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज यशपाल सिंह उपस्थित हुए। उन्होंने स्वामी जी चित्र पर पुष्प अर्पित किए है। पूरे दिन अलग अलग पदाधिकारियों ने अनाथ बच्चों के साथ समय बिताया। एक-एक कर सभी पदाधिकारी ने स्वामीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। आश्रम की बच्चियों ने अतिथियों को गाना गा कर सुनाया।
इतनी शक्ति मुझे देना दाता,कि मन का विश्वास कमजोर न हो..गाने पर पदाधिकारी काफी प्रसन्न हुए। इस दौरान जिला जज ने आश्रम के बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रकला पर बारी बारी से जानकारी ली। साथ ही सभी बच्चों को एक साथ पुरस्कृत भी किया। उन्होंने कहा कि बच्चे पहले स्नातक पास कर लें।
इसके बाद जिस भी क्षेत्र में जाना हो चले जाए। उन्होंने संचालिका वंदना दुबे की भी भूरी भूरी प्रशंसा की। कहा कि वर्तमान में समय में लोग अपने दो बच्चे से परेशान हो जाते है। आज इसने तीन दर्जन से भी अधिक बच्चों की देखभाल, लालन पालन बेहतर तरीके से कर रही है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू मंडल चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. श्यामजी भगत आदि ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की सचिव वंदना दुबे ने किया। इस मौके पर विभिन्न खेल संगठन के सचिव सुरजीत झा, प्रेसन्नजीत सिंह आदि मौजूद थे।