दर्जनों अखाड़ा समितियों ने लिया भाग
सोमवार को चैती दुर्गा माँ की विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। माँ के भक्तों ने माँ को नम आंखों से विदाई दी गयी। शोभा यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। लोग जय माता दी के नारे लगा रहे थे।
चैती दुर्गा की प्रतिमा मंदिर से निकल कर शिवपुर रोड गयी। वहां से लौटते हुए हटिया चौक, न्यू मार्केट, कारगिल चौ होते हुए सरकंडा पहुंची। रास्ते भर महिला भक्तों की भीड़ जमा रही। देर रात प्रतिमा का विर्सजन शिवगंगा तालाब में किया गया।
जगह-जगह लगाए गए सर्बत व खिचड़ी के स्टॉल :
शोभा यात्रा में भक्तों के सेवा के लिए विभिन्न ट्रस्ट द्वारा सर्बत व खिड़ी का स्टॉल लगाया गया। जहां पर दूर दराज से आए भक्त प्रसाद का आनंद लेते रहे। इसमें हटिया चौक, मेला स्टोर के पास सर्बत का स्टॉल लगाया गया।
वही बड़ी काली मंदिर में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा सर्बत का स्टॉल लगाया गया। इसके अलावे समाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मेला मैदान परिसर के सामने भी स्टॉल लगाया गया। वही चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा नहर चौक के पास खिचड़ी का स्टॉल लगाया गया। जहां लगभग चार से पांच हजार भक्तों ने प्रसाद का सेवन किया।
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त :
जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। जगह जगह पुलिस फोर्स के अलावे शोभा यात्रा के साथ दर्जनों पुलिस बल व पदाधिकारी साथ थे। असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए हुए थे। शांति समिति की बैठक में लिए गए डीजे पर पूर्ण पाबंदी के नियम का पालन किया गया। समितियों ने हॉर्न लगाकर भक्ति गीत बजाते हुए शोभा यात्रा चला।
गोड्डा के अलावे साहिबगंज की पुलिस बल की मदद ली गयी। इसमें जैप व रैप दोनों के एक एक बटालियन को सुरक्षा में लगाया गया था। एसडीओ नमन प्रियेश लकड़ा व एसडीपीओ अभिषेक कुमार कारगिल चौक पर पुलिस बल के साथ मुस्तैद नजर आए। वही असनबनी चौक के पास बने पंडाल पर पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन सिंह के साथ कई आला अधिकारी मौजूद थे।
गोड्डा विधायक ने भांजी लाठी :
कारगिल चौक के पास से गोड्डा विधायक अमित कुमार भी शोभा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान भक्तों द्वारा दी गयी लाल चुनरी को अपने गले में बांधा। भक्तों के मांग पर उन्होंने अखाड़े में लाठी भी भांजी और तलवार भी लहराए । इस दौरान उनके साथ भाजपा नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह व पवन झा भी मौजूद थे।
महगामा में भी निकला जुलुस विधायक अशोक भगत हुए शामिल
महागामा में रामनवमी संकट मोचन धाम अखाड़ा का जुलूस ब्लॉक चौक स्थिति बजरंबली मन्दिर से शुरू होकर महागामा बसुआ चौक होते दुर्गामंदिर पहुची एव उर्जानगर होते हुए मन्दिर प्रांगण में आकर समाप्त हुई जिसमें महागामा विधायक अशोक कुमार भी लाठी भांजते हुए दिखाई दिए वही जुलूस जब महागामा थाना पहुची वहाँ शीतल पेय की व्यवस्था की गई थी।प्रशाशन की चाक चौकन्द व्यवस्था के तहत शान्ति पूर्ण ढंग से जुलूस निकाला