हालत गंभीर जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड के घटियारी गांव निवासी मंटू अंसारी की पत्नी नसीमा बीबी रविवार की रात अपने घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर से गैस लिकेज होने लगा और आग सिलिंडर में पकड़ गयी। महिला के वस्त्र में आग पकड़ गयी। देखते ही देखते आग उसके पूरे शरीर में फैल गयी। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिजन आए और आग को बुझाया। आग के चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गयी। उसे आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ डीके चौधरी ने उसका प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर दिया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। महिला के परिजन फातीमा बीबी ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसे प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत गैस चूल्हा का कनेक्शन मिला था। जिसका उपयोग वह कर रही थी। लेकिन क्या पता था कि यह गैस चूल्हा के कारण स्थिति यह हो जाएगी। घायल महिला के तीन छोटे छोटे बच्चे भी है। इधर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गयी है।
Check Also
What Is PFI: पीएफआई क्या है, कैसे पड़ी इसकी नींव?क्यों हो गया बैन,जाने सबकुछ ।
पीएफआई पर क्या आरोप हैं? पीएफआई क्या है? पीएफआई को फंड कैसे मिलता है? क्या …