गोड्डा महाविद्यालय में छात्रों से ली जानकारी, प्राचार्य के साथ की बैठक
विश्वविद्यालय संघ के सचिव सह सीनेट सदस्य शिवराज सिंह ने अपने दौरे के दौरान सोमवार को गोड्डा महाविद्यालय का दौरा किया। जहां अनियमितताओं की भरमार मिली। कॉलेज में छात्रों के साथ बैठक की। साथ ही प्रभारी प्राचार्य के साथ काफी देर तक बातचीत की। शिवराज सिंह ने बताया कि कॉलेज में कई प्रकार की अनियमितता पायी गयी है। वित्तीय अनियमितता से लेकर नियमों का उल्लंघन भी उजागर हुआ है। बताया कि रूसा का पैसा का खर्च प्रबंधन ने अपने तरीके से कर दिया है।
भंडारणपंजी दिखाने में प्राचार्य ने असमर्थता जाहिर की। पुराने समान का भी कोई लेखा जोखा प्रबंधन के पास नहीं है। पुराना केंट, मोटर, सभागार में लगने वाली कुर्सिया गायब है। विश्वविद्याल के निर्देश के बावजूद अपने तरीके से फार्म का शुल्क बढ़ा दिया है। सभी परेशानियों को सुनकर प्राचार्य ने सचिव को वचन दिया कि सात दिनों के अंदर सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। इस मौके पर अभाविप के नगर मंत्री गौतम कुमार महतो, विश्विद्यालय सचिव मिनाक्षी ठाकुर, प्रीतम कुमार,मनीष राय आदि मौजूद थे।