-कुशवाहा महासभा की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक शनिवार को गुलजार बाग स्थित कुशवाहा भवन में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से समाज को संगठित करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने की। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव राजीव मेहता व प्रदेश सचिव मनोज कुशवाहा मौजूद थे। प्रदेश महासचिव ने बताया कि समाज काफी पिछड़ा है। इसे ऊपर उठाने के लिए महासभा लगातार प्रयास कर रही है। योजना के तहत समाज का वनभोजन का कार्यक्रम आयोजन रखा गया है। आगामी 24 दिसंबर को जमनी स्थित सिंहवाहिनी मंदिर में रखा गया है। जहां पर समाज के सभी तबके के लोग हिस्सा लेंगे। समाज के लोगों को पूरे परिवार के साथ वनभोज में हिस्सा लेने का आमंत्रण दिया गया है। इसके बाद आगे की रणनीति बनायी जाएगी। वही प्रदेश सचिव मनोज कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश स्तर से कई अभियान चलाए जा रहे है। इसमें सबसे महत्पूर्ण सदस्यता अभियान है। इस अभियान के तहत समाज के लोगों को महासभा से जोड़ना है। जिससे समाज के लोग एकजुट होंगे। तब ही हमारा समाज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ पाएगा। आगामी दिनों में जिला स्तरीय कई कार्यक्रम करने का भी लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुबोध पंजियारा, सचिव अखिलेश कुशवाहा, आजीवन सदस्य भागीरथ बैद्य, बमबम बगवै, अखिलचंद कापरी, युवा जिलाध्यक्ष मनोज मंडल, अरुण कापरी, ओमप्रकाश ओंकार, महेश मंडल, नरायण कापरी, प्रकाश मंझी, श्याम सुन्दर मंझी, अनिल मंडल, बबलू दर्वे आदि मौजूद थे।