-दिव्यांगों के निबंधन कार्यक्रम में पहुंचे सांसद, कहा…
जिला समाज कल्याण व बाल सरंक्षण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को गांधी मैदान में दिव्यांगों को इलेक्ट्रोनिक उपकरण वितरण के लिए निबंधन शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे मुख्य रूप से उपस्थित हुए। शिविर में लगभग तीन सौ दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिले में यह शिविर का आयोजन चार जगह किया जाना है। इस मौके पर सांसद निशिकांत दुबे ने मंच से कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं दिव्यांगों के लिए चितिंत है। उन्होंने ही विकलांग शब्द के जगह पर संसोधित कर दिव्यांग जैसे बेहतर शब्द का चयन किया है। ऐसे शिविर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में ही आयोजित होते थे। भारत सरकार के मंत्री थावत चंद्र गहलोत को पत्र लिख कर इस शिविर का आयोजन किया है। रिपोर्ट के अनुसार पूरे गोड्डा जिले में 8100 दिव्यांग है। इस शिविर से सांसद खुद नराज भी हुए। कहा कि संख्या इतमी कम विभाग की उदासीनता को दर्शाता है। इसके लिए वे स्वयं उपायुक्त व विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
इस शिविर में रजिस्ट्रेशन के बाद जरूरतमंद दिव्यांग को इलेक्ट्रोनिक उपकरण, कान का मशीन, आंख से दिव्यांग व्यक्ति को छड़ी आदि दिया जाएगा। लेकिन इसके पहले विभाग को अपने ही आकड़ों को पूरा करने के बाद इस कीट वितरण किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता नरेन्द्र चौबे, अरूण साहा, कृष्ण कन्हैया, शिवेश वर्मा, के अलावे समाज कल्याण पदाधिकारी रेखा सिन्हा, कनकलता सिंह आदि मौजूद थी।