दल नहीं, कुशवाहा देखकर करें समाज के लिए वोट : राकेश
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का प्रमंडलीय स्तरीय सम्मेलन शनिवार को जमनी पहाड़पुर स्थित सिंहवाहिनी मंदिर प्रांगण में आयोजित की गयी। इस सम्मेलन में दुमका, देवघर, साहिबगंज, पाकुड़ सहित अन्य जगहों से समाज के लोग पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासभा के राष्टीय अध्यक्ष राकेश महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्टीय ध्वज फहरा कर किया गया। इसके बाद कुशवाहा महासभा का ध्वजारोहण किया गया। सभी अतिथि मंच पर पहुंच कर गौतम बुद्ध के मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्टीय अध्यक्ष राकेश महतो ने कहा कि अपनी स्थिति को देखते हुए समाज में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। समाज के उत्थान के लिए काम करना है। इसके लिए एकजुट होकर ही राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ायी जा सकती है। कहा कि जिस समाज का इतिहास गौरवपूर्ण रहा हैं। लेकिन वर्तमान स्थिति काफी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा का अलख जगा कर समाज को उन्नत रास्ते पर ले जाने को लेकर सभी को संकल्प करना है।
झारखंड में करीब 14 प्रतिशत कुशवाहा हैं लेकिन इसके बावजूद झारखंड में समाज का कोई खास जगह नहीं है। कहा कि चुनावी वर्ष 2019 में समाज के लिए योगदान दे। कहा कि अगर दल नहीं, कुशवाहा देखकर वोट कर समाज को मजबूत करें।
यूपीए या एनडीए कोई फर्क नहीं पड़ता, जो पार्टी समाज के लोगों को टिकट देगी समाज के लोग उनका साथ दें। कहा कि अगर एनडीए या यूपीए समाज के लोगों को टिकट नहीं देती है तो कुशवाहा महासभा लोकसभा व विधानसभा में सभी सीटों पर अपना समाज का प्रत्याशी उतारेगा।
चुनाव के समय बिचौलिए से बचें। अपने समाज के नाम पर वोट का चोट करें। अपने समाज में बसे विभीषण से बचने की जरूरत है। जो समाज को भ्रष्ट करने का काम कर रहे है वे स्वयं स्वाहा हो जाएंगे। वही प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि समाज में परिवर्तन का दौर है। अखिल भारतीय महासभा ने समाज को सिंचने का काम किया है। इसका फल 2019 में मिलने जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन अनुपलाल बगवै ने किया।
मंच को प्रदेश महासचिव राजीव मेहता, प्रदेश सचिव मनोज कुशवाहा, बलराम कुशवाहा, सचिन कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर समाज के सुबोध पंजियारा, सुखदेव माल, अखिलचंद कापरी, शालीग्राम वैद्य, किशोरी महतो, बीजधर बगवै, मनोज मंडल, विश्वतारा देवी, कल्पना रानी, रेणु देवी, लालचंद वैद्य, बुद्धिनाथ पंजियारा, दिलीप माल, प्रधान कृष्णकांत महतो, बलराम कुशवाहा, प्रेम कुशवाहा, मनेश मंडल, जनार्दन माल, श्यामसुंदर मांझी, अखिलेश कुशवाहा, अनिल कुमार चौधरी, आदि उपस्थित थे।