रसोइया संघ के बैठक में सुंदरपहाड़ी बीडीओ के खिलाफ आंदोलन का निर्णय !
झारखंड प्रदेश रसोइया संयोजिका संघ के बैनर तले रविवार को सुंदरपहाड़ी प्रखंड मध्य विद्यालय चंदना में बैठक किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधा जयसवाल ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से एक्टू नेता मनोज कुशवाहा उपस्थित हुए। उन्होंने रसोइया संघ के मांग को जायज बताया। कहा कि यहां के जिला से लेकर प्रखंड स्तर के पदाधिकारी कागजी कार्रवाई करते है। राज्य स्तरीय पदाधिकारी के निर्देेश के बावजूद उनके आदेशों का अवहेलना करते है। इससे संघ की रसोइया व संयोजिका परेशान है। सुंदरपहाड़ी प्रखंड में भी इसी प्रकार का माहौल है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व स्कूल के सचिव के मिलीभगत से स्कूलों में मध्याह्न भोजन न के बराबर चलता है। सिर्फ कागजों पर इसकी रिपोर्ट बनायी जाती है। इस कारण ही यहां के स्कूलों की रसोइया को वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है। रसोइया के पैसों का गबन इन्हीं सभी पदाधिकारी करते है। वही जिलाध्यक्ष सुधा जयसवाल ने बताया कि इन्हीं सब मांगों को लेकर आगामी 20 दिसंबर को प्रखंड विकास पदाधिकारी सुंदरपहाड़ी प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। पूरे प्रखंड की रसोइया व संयोजिका इस प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेंगी। इस मौके पर रूबी देवी, सलोमी किस्कू आदि मौजूद थी।
मैं हूँ गोड्डा से अभिषेक राज की खबर