रांची : राज्य सरकार ने प्रदेश के 16 डीएसपी का तबादला कर दिया है। जिनका तबादला हुआ है, उनमें रांची के डीएसपी कोतवाली, धनबाद के डीएसपी विधि-व्यवस्था सहित गोड्डा, पाकुड़ व सीआइडी के भी डीएसपी शामिल हैं। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
डीएसपी जिनका तबादला हुआ :
- नवनीत एंथनी हेम्ब्रम : डीएसपी जैप-1 रांची से एसडीपीओ महेशपुर पाकुड़।
- शशि प्रकाश : एसडीपीओ महेशपुर पाकुड़ से डीएसपी एसीबी रांची।
- मुकेश कुमार : डीएसपी विधि व्यवस्था धनबाद से डीएसपी सीआइडी।
- नवीन कुमार सिंह : एसडीपीओ खोरी महुआ गिरिडीह से डीएसपी विशेष शाखा।
- केदार नाथ राम : डीएसपी जैप-4 बोकारो से डीएसपी मुख्यालय चतरा।
- वरुण देवगम : डीएसपी मुख्यालय चतरा से डीएसपी जैप-2 टाटीसिलवे।
- अविनाश कुमार : डीएसपी जैप-2 टाटीसिलवे से एसडीपीओ चतरा।
- वरुण रजक : एसडीपीओ चतरा से डीएसपी जैप वन रांची।
- आनंद मोहन सिंह : डीएसपी प्रशासन डीआइजी कार्यालय चाईबासा से एसडीपीओ गोड्डा।
- अरविंद कुमार सिंह : एसडीपीओ गोड्डा से डीएसपी जैप-4 बोकारो।
- अजित कुमार विमल : डीएसपी कोतवाली रांची से एसडीपीओ पाकुड़।
- अशोक कुमार सिंह : एसडीपीओ पाकुड़ से डीएसपी प्रशासन डीआइजी कार्यालय चाईबासा।
- निशा मुर्मू : डीएसपी जैप-10 होटवार से डीएसपी विधि व्यवस्था धनबाद।
- नितिन खंडेलवाल : एसडीपीओ बाघमारा धनबाद से डीएसपी आइआरबी-4 लातेहार।
- आनंद ज्योति मिज : डीएसपी झारखंड जगुआर रांची से एसडीपीओ खोरी महुआ गिरिडीह।
- मोहम्मद नेहालुद्दीन : डीएसपी सीआइडी रांची से एसडीपीओ बाघमारा धनबाद।