महगामा झारखंड मजदूर कल्याण संघ शाखा-राजमहल परियोजना/क्षेत्र के बैनर तले पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज दिनांक 22/03/2018 को दिन के 09.30 बजे राजमहल परियोजना के मुख्य कार्यशाला के समक्ष संघ द्वारा समर्पित मांग पत्र के आलोक में झंडोत्तोलन तथा शपथग्रहण के साथ धरना कार्यक्रम आरम्भ किया गया। प्रबन्ध द्वारा वार्ता करने तथा धरना को समाप्त करने का संघ से आग्रह किया गया। संघ द्वारा प्रबंधन को पुनः पत्र लिख कर सुचिता किया गया कि आप पिछले दिनों किए गए इकरारनामा का अनुपालन करना सुनिश्चित करें ताकि हड़ताल समाप्त किया जा सके। संघ द्वारा प्रबंधन को लिखा गया है कि ” भीख नहीं,न्याय चाहिए।
लापरवाह/भ्रष्ट पदाधिकारी पर कार्रवाई चाहिए। “
कार्यक्रम में संघ के महामंत्री सह मुखिया प्रबोध सोरेन ,केन्द्रीय सचिव अख्तर हुसैन,क्षेत्रीय अध्यक्ष अर्जुन महतो,संघ पदाधिकारी असफाक अंसारी,बसीरूद्दीन अंसारी,रफीक अंसारी,चमकलाल पंडित,लालू यादव,बिनोद यादव,फागू मुसहर,बिनोद तुरी ,राजेंद्र मुर्मू व अन्य सैकड़ों श्रमिक साथियों के साथ मै राजेश रंजन पूर्व विधायक महागामा सह केन्द्रीय अध्यक्ष झारखंड मजदूर कल्याण संघ।