-सुंदरपहाड़ी प्रखंड कार्यालय का रसोइया संयोजिका संघ ने किया घेराव !
गोड्डा : झारखंड प्रदेश सरकारी विद्यालय रसोइया संघ के तत्वावधान में बुधवार को सुंदरपहाड़ी प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया। जिसमें प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के मनमानी के खिलाफ रसोइया ने दंभ भरा। प्रखंड कार्यालय का घेराव के पूर्व प्रखंड मुख्यालय में विरोध मार्च किया गया। जिसमें पदाधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए गए। इसके बाद प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ की राष्ट्रीय सचिव गीता मंडल उपस्थित हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार के साथ प्रशासन भी तानाशाह हो गयी है। पहले तो सरकार कोई भी मूद्दे पर फरमान जारी कर देती है। इसके बाद अगर उसे दबाव में वापस भी लेती है तो प्रशासनिक पदाधिकारी उसे स्वीकार नहीं करते है। क्योंकि इसके एवज में उन्होंने मोटी रकम दी जाती है। कहा कि प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के मनमानी से रसोइया व संयोजिका परेशान हो गयी है। अगर वे अपना कार्यशैली नहीं सुधारे तो संघ चरणाबद्ध आंदोलन को विवश होगी। वही सीटू नेता मनोज कुशवाहा ने कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है। अगर पदाधिकारी कार्यशैली को नहीं सुधारे तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न मांगों को लेकर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बीडीओ का मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुधा जयसवाल ने किया। धरना प्रदर्शन में जिला सचिव जया जयंती, अनिता ठाकुर, अंजना देवी, शारदा देवी, तालामय हेम्ब्रम, सुभाषणी मुर्मू आदि मौजूद थी।