मोटरसाइकिल नहीं खरीदने पर उठाया कदम
सदर प्रखंड के अमरपुर पंचायत के पथरा गांव में आज एक छात्र ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामाधीश चौधरी के पुत्र विकेश कुमार 16 वर्ष ने अपने पिता से वाहन खरीदने की मांग की। लेकिन घर की आर्थिक हालत काफी कमजोर है।
इतना पैसा नहीं था कि उसके पिता वाहन खरीद पाते। जिसके कारण उसने गुस्से में आकर विषाक्त पदार्थ खा लिया।
उस वक्त घर पर कोई नहीं था। जब लोग खेतों से काम कर लौटे तो विकेष अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसे आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया।
जहां ऑन ड्युटी चिकित्सक डॉ अरविन्द कुमार उसका प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर दिया। जहां उसे सदर अस्पताल द्वारा स्लाइन व ऑक्सीजन भी लगाया गया।
लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि विकेश ने इसके पहले भी एक बार मोबाइल का मांग किया था। नहीं पूरा होने पर उसने विषाक्त पदार्थ खाया लिया था।
लेकिन तभी उसकी किस्मत अच्छी थी कि डॉक्टरों ने उन्हें बचा लिया। लेकिन इस बार स्थिति काफी नाजुक थी। इधर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गयी है।